30 जुलाई 2014 - 04:50
मुसलमान, सलमान ख़ान की फ़िल्म देखने सिनेमा घर न जाएं, सुन्नी उल्मा की अपील।

भारत के मध्य प्रदेश के शहर भोपाल में उल्मा ने ईद फ़ित्र के खुत्बों के दौरान मुसलमानों को सलमान ख़ान की नई फिल्म न देखने की अपील की है।

अबनाः भारत के मध्य प्रदेश के शहर भोपाल में उल्मा ने ईद फ़ित्र के खुत्बों के दौरान मुसलमानों को सलमान ख़ान की नई फिल्म न देखने की अपील की है।
भारतीय मीडिया की अनुसार भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह में लाखों लोग ईद की नमाज़ अदा करने के लिए मौजूद थे इस दौरान क़ाज़ी सैयद मुश्ताक नदवी ने अपने ख़ुत्बे में कहा कि ईदे फ़ित्र रमज़ान में की गई इबादतों का इनाम है उसे मनाने की अनेक तरीके हैं, इस मुबारक दिन को सिनेमाघरों में जाकर बर्बाद न किया जाए बल्कि अपने घरों में रह कर मेहमानों का स्वागत करें और अल्लाह की रहमतें हासिल करें।
मुश्ताक़ नदवी ने सलमान ख़ान का नाम न लेते हुए कहा कि हर साल ईदे फ़ित्र पर एक अभिनेता की फ़िल्म रिलीज़ होती है और मुसलमानों की बड़ी संख्या उसे देखने जाती है लेकिन हम अपील करते हैं कि आज वह कोई भी फ़िल्म देखने नहीं जायें। अगर मुसलमान आज के दिन उसकी फिल्म नहीं देखेंगे तो वह भी ईद के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज़ नहीं करेगा।